Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
'मैं बता रहा हूं, हार्दिक पांड्या इंजर्ड हैं', हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर हुआ बड़ा दावा
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) IPL 2024 में अब तक काफी कम गेंदबाज़ी करते दिखे हैं। इसी बीच अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल (Simon Doull) ने हार्दिक की फिटनेस को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। दरअसल, साइमन डूल का मानना है कि हार्दिक पांड्या अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वो ये बात किसी को नहीं बता रहे।
जी हां, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने हार्दिक की फिटनेस पर दावा करते हुए उन्हें अनफिट कहा है। उन्होंने क्रिकबज़ के साथ बातचीत करते हुए ये बड़ा दावा किया। वो बोले, 'आप (हार्दिक पांड्या) पहले मैच में पहला ओवर डालकर एक स्टेटमेंट देते हैं और फिर अचानक से आपकी ज़रूरत नहीं पड़ती। वह चोटिल है। मैं बता रहा हूं कि उनके साथ कुछ तो गलत है। वह मान नहीं रहे हैं, लेकिन उसके साथ कुछ तो गलत है। यह मेरी गट फीलिंग है।' Read More...