Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
Harbhajan Singh ने कर दी भविष्यवाणी, बोले - 'ये 6 खिलाड़ी रिटेन करेगी Mumbai Indians'
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भविष्यवाणी करते हुए उन 6 खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस की फ्रेंजाइजी रिटेन कर सकती है। हरभजन का मानना है कि MI अपनी टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी जरूर रिटेन करेगी।
स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर का एक वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसमें वो मुंबई इंडियंस की रिटेंशन पिक पर अपना मत रखते नज़र आए। उन्होंने कहा, 'मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जो पिछले दो-तीन साल से बहुत अच्छा नहीं खेली है। वो चैंपियन टीम है बहुत जबरदस्त टीम रही है और जितना मैं जानते हैं वो ये जरूर सोचेंगे कि आगे के लिए टीम बनाए। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि इस साल एमआई में एक्सपीरिंयस देखने को नहीं मिलेगा।' Read More...