Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
ENG vs IND: दांत किटकिटा कर रह गए हार्दिक पांड्या, चहल को दी मौत की धुड़की, देखें वीडियो
ENG vs IND: जब कैच लेने की बात आती है तब टी-20 क्रिकेट ऐसा खेल है जहां फील्डरों को मैदान पर कुछ शानदार, अद्भुत अकल्पनीय कैच लेते हुए देखा गया है। लेकिन, इसी टी-20 में कुछ ड्रॉप्स कैच भी देखे गए हैं जो गेंदबाजों के लिए अस्वीकार्य होता है। ऐसा ही एक पल भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान देखने को मिला जब युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पांड्या की बॉलिंग पर एक कैच को ड्रॉप कर दिया। चहल ने जैसे ही कैच छोड़ा वैसे हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक था।
हुआ यूं कि, दाएं हाथ का बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन हमेशा की ही तरह डेंजरजोन में बैटिंग कर रहे थे। खतरनाक लग रहे इस बैटर को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शॉर्ट गेंद पर लगभग फंसा ही लिया था। बल्लेबाज ने हार्दिक की गेंद को स्टेडियम पार कराने की कोशिश की लेकिन, गेंद हवा में टंग गई। Read More...