Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
कहां हुई गुजरात टाइटंस से गलती? सुनिए हार्दिक पांड्या की ज़ुबानी
आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार (23 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) को 15 रनों से हराकर दसवीं बार फाइनल में एंट्री कर ली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में गुजरात को भी पहली बार हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 172 रन बनाए लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 15 रन से मैच हार गई।
इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया कि उनकी टीम ने गेंदबाजी में कुछ ज्यादा रन लुटा दिए और अंत में वही जीत और हार का फर्क साबित हुआ। हार्दिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम गेंद के साथ काफी सही थे, लेकिन हमने बुनियादी गलतियां कीं और इससे हमें नुकसान हुआ। हमारे पास जिस तरह के गेंदबाज थे, मुझे लगा कि हमने 15 अतिरिक्त रन दिए। बहुत सी चीजें हमने सही की। हमने बीच-बीच में कुछ सॉफ्ट गेंदें फेंकी। हम अपनी योजनाओं पर अमल कर रहे थे और फिर बीच में हमने कुछ रन लुटा दिए।' Read More...