Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
World Cup से बाहर होकर टूटे हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जिस वजह से वह काफी इमोशनल है। हार्दिक ने वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अपना पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दुख प्रकट किया है। हार्दिक कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप के बीच अचानक चोटिल होकर बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो जाना, यह कुछ ऐसा है जिसे वह समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'इस तथ्य को पचाना कठिन है कि मैं विश्व कप के शेष भाग में नहीं खेल पाऊंगा। लेकिन मैं पूरी तरह से अपनी टीम के साथ रहूंगा। मैं हर मैच की हर गेंद पर गेंद पर उनके लिए चीयर करूंगा।' Read More...