Harbhajan singh: Cricket News & Match Updates
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भज्जी के संन्यास पर कहा, साथ बिताए पलों को कभी नहीं भूल पाएंगे
Harbhajan Singh Announces Retirement: क्रिकेट की दुनिया में गॉड के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के साथ कई क्रिकेटरों ने ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद शुभकामनाएं दी हैं। मास्टर ब्लास्टर ने स्पिनर के लिए एक संदेश लिखते हुए उन्होंने कहा कि वह मैदान पर उनके साथ बिताए गए पलों को कभी नहीं भूल पाएंगे।
तेंदुलकर ने कहा कि वह उन पलों को नहीं भूल सकेंगे, जो उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते समय एक साथ बिताए थे। उन्होंने हरभजन सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, "क्या शानदार करियर है, भज्जी। मैं पहली बार आपसे कई सालों पहले नेट्स पर मिला था, हम अद्भुत यादों का हिस्सा रहे हैं। आप एक महान खिलाड़ी हो। आपने अपने लंबे करियर में भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। आपको अपनी अगली पारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" Read More...