Glenn phillips: Cricket News & Match Updates
Gujarat Titans को लगा सबसे बड़ा झटका, IPL 2025 के बीच चोटिल होने के बाद वापस स्वदेश लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार GT के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) टूर्नामेंट के बीच टीम को छोड़कर वापस अपने स्वदेश न्यूजीलैंड लौट चुके हैं और वो बचा हुआ पूरा टूर्नामेंट मिस करने वाले हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। क्रिकबज की रिपोर्ट्स की माने तो ग्लेन फिलिप्स अपनी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस को छोड़कर वापस अपने घर लौट गए हैं। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ है, फिलहाल ये साफ नहीं है। आपको बता दें कि ग्लेन फिलिप्स हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए थे जिस वज़ह से उन्हें मैदान छोड़कर वापस पवेलियन जाना पड़ा था। हो सकता है कि अपनी इसी चोट की वजह से वो वापस न्यूजीलैंड लौट गए हों। फिलहाल इस खबर की पुष्टि बीसीसीआई और गुजरात टाइटंस की टीम के द्वारा नहीं की गई है। Read More...