Gabba brisbane
मिचेल स्टार्क की गेंद पर हैरी ब्रूक स्लिप में थमा बैठे आसान कैच, उतर गया माइकल वॉन का चेहरा; VIDEO वायरल
ब्रिस्बेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ऐसा शॉट खेल बैठे, जिसका नतीजा उन्हें महंगा पड़ गया। मिचेल स्टार्क की गेंद पर ब्रूक स्लिप में आसान कैच दे बैठे और जैसे ही आउट हुए, कमेंट्री बॉक्स में मौजूद माइकल वॉन का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे बार-बार देखकर मज़े ले रहे हैं।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट में गुरुवार(4 दिसंबर) को गाबा में पहले दिन इंग्लैंड के उप-कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 31 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल स्टार्क की शानदार गेंद पर ब्रूक स्लिप में कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों कैच थमा बैठे। ये घटना इंग्लैंड की पहली पारी के 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई, जहां ब्रूक ने बाहर की गेंद पर गलत शॉट खेला और स्मिथ ने बिना गलती किए गेंद को लपक लिया।
Related Cricket News on Gabba brisbane
-
नहीं उतारने पड़ेंगे कपड़े! जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़कर बचाई मैथ्यू हेडन की इज्जत, तो देखिए…
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया। ये शतक सिर्फ इंग्लैंड के लिए ही नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू ...
-
Alex Carey ने पकड़ा कमाल का कैच, Marnus Labuschagne से टकराए फिर भी नहीं छोड़ी गेंद; देखें VIDEO
ब्रिस्बेन में खेले जा रहे एशेज टेस्ट के पहले दिन मैदान पर एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला जिसने फैंस को दंग कर दिया। एलेक्स कैरी ने हवा में डाइव ...
-
ब्रिस्बेन में Varun Chakaravarthy तोड़ सकते हैं कुलदीप यादव का बड़ा रिकॉर्ड, मिस्ट्री स्पिनर को करना होगा ये…
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इतिहास रचने का मौका है। वो ...
Cricket Special Today
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59