Eng w vs ind w one off test
Lord's Test के बीच इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चैंपियन क्रिकेटर Heather Knight ने किया संन्यास का ऐलान
Heather Knight Announces Retirement From International Cricket: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मुकाबला (ENG-W vs IND-W One off Test) खेला जा रहा है जिसके बीच मेजबान टीम की दिग्गज क्रिकेटर हीथर नाइट (Heather Knight) ने एक बड़ा फैसला लेकर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। यानी वो लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेल रही हैं।
35 वर्षीय हीथर नाइट ने भावुक होकर अपने रिटायरमेंट के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड की क्रिकेटर के रूप में मैंने जो यात्रा तय की, उसके लिए मैं बेहद आभारी और खुद को भाग्यशाली मानती हूं। इस टीम और ड्रेसिंग रूम से दूर होना आसान नहीं है क्योंकि पिछले 16 वर्षों से यहां के लोग मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। इन यादों, अनुभवों और लोगों ने मुझे वह इंसान बनने में मदद की, जो मैं आज हूं। मैं अपने फैसले को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हूं और आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं।'
Related Cricket News on Eng w vs ind w one off test
-
W,W,W,W,W: 22 साल की Kranti Gaud ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में Five-Wicket Haul लेकर बनाए तीन महारिकॉर्ड
भारत की 22 वर्षीय तेज गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ...
-
Team India को साउथैम्पटन में मिली शर्मनाक हार और लॉर्ड्स में Kranti Gaud ने रचा इतिहास; ये हैं…
आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं रविवार, 12 जुलाई की Top Cricket News of The Day ...
-
Pratika Rawal लॉर्ड्स टेस्ट से हुईं बाहर और Sai Kishore ग्लूस्टरशायर से जुड़े; ये हैं आज की Top…
आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं गुरुवार, 09 जुलाई की Top Cricket News of The Day ...
-
ENG-W vs IND-W One-off Test: इंग्लैंड के खिलाफ 'टेस्ट' में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी, जानिए कैसा…
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। दोनों टीमें साल 1986 से अब तक कुल 15 टेस्ट खेली हैं, जिसमें ...
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14