Eng vs ind t20 series
Jos Buttler के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाले बने महज दूसरे विकेटकीपर
First T20I Match: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बारिश विलेन साबित हुई। झमाझम बारिश के कारण मैच में दूसरी पारी नहीं हो सकी और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम किया।
बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेकीपर 100 शिकार करने वाले दुनिया के महज दूसरे और इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। बटलर ने यह मुकाम आदिल रशीद की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज हर्षित राणा को स्टंप करने के साथ हासिल किया। इंग्लिश विकेटकीपर से पहले यह उपलब्धि सिर्फ साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक हासिल कर चुके हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 117 शिकार किए हैं। हालांकि, बटलर ने कीपिंग से तो योगदान दिया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका। झमाझम बारिश के कारण मुकाबले में दूसरी पारी नहीं खेली जा सकी।
Related Cricket News on Eng vs ind t20 series
-
W,W,W: Nandni Sharma शर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, T20I डेब्यू में बनाया खास रिकॉर्ड
भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 38 रनों से रौंदकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने तीन विकेट झटके और एक खास रिकॉर्ड ...
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14