En w vs in w t20i series: Cricket News & Match Updates
EN-W vs IN-W 5th T20I Dream11 Prediction: स्मृति मंधाना को बनाएं कप्तान, ये 4 खतरनाक गेंदबाज़ ड्रीम टीम में करें शामिल
England Women vs India Women 5th T20I Dream11 Prediction: इंग्लैंड और भारत महिला क्रिकेट के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 12 जुलाई को एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:05 PM से शुरू होगा।
इस मुकाबले में आप स्मृति मंधाना को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखी हैं और 4 मैचों में 53.25 की औसत से सबसे ज्यादा 213 रन ठोक चुकीं हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि 28 वर्षीय मंधाना 152 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखती हैं जिसमें उन्होंने 1 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 3,974 रन बनाए। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप सोफी एक्लेस्टोन या दीप्ति शर्मा का चुनाव कर सकते हो। Read More...