Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
Delhi Capitals के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, RCB के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की कर ली है बराबरी
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 29वें मुकाबले में बीते रविवार, 13 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खिलाफ अपने घर यानी अरुण जेटली स्टेडियम में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद अब उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान यानी अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के 45 मैच हार चुकी है। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के किसी एक वेन्यू में सबसे ज्यादा मैच हारने के RCB के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गौरतलब है कि आरसीबी ने भी अपने घरेलू मैदान यानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 45 मैच गंवाए हैं। Read More...