Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन
New Delhi: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी को मिली जीत में केएल राहुल ने बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 42 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।
केएल राहुल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने रविवार को आरआर के खिलाफ 9वीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। इससे पहले, यह रिकॉर्ड डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में शिखर धवन (7) और विराट कोहली (7) संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं। Read More...