Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
VIDEO: छड़ी का सहारा लेकर ऋषभ पंत DC को चीयर करने पहुचें,एक्सीडेंट के बाद पहली बार मैदान में आये नजर
मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच के दौरान आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पिछले साल एक भयानक कार दुर्घटना के दौरान कई चोटों की वजह से दिल्ली के कप्तान पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए है। उनकी जगह इस सीजन में टीम की कप्तानी डेविड वार्नर कर रहे है।
पंत को एक एसयूवी में अरुण जेटली स्टेडियम में जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्हें छड़ी के सहारे चलते हुए साफ देखा जा सकता है। स्टेडियम में फैंस द्वारा उनका स्वागत करने के दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और काले रंग का शेड पहन रखा था। पंत के पैरों में भारी पट्टी थी क्योंकि वह दिसंबर में एक घातक कार दुर्घटना के दौरान लगी कई चोटों से उबर रहे है। विशेष रूप से, दिल्ली के फैंस ने अपने कप्तान के लिए एक विशेष बैनर भी रखा था। इसके अलावा उन्हें दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक पार्थ जिंदल के साथ बाते करते हुए भी नजर आये। इन तीनों चीजों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। Read More...