Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: वापस लौट आया दिल्ली कैपिटल्स का खतरनाक ऑलराउंडर, RCB को अपने दम पर सकता है हरा
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। डेविड वॉर्नर की अगुवाई में DC की टीम अब तक चार मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें एक मैच में भी जीत नसीब नहीं हुई है। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ शनिवार (15 अप्रैल) को होगा जिसमें वह किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श एक बार फिर टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
जी हां, मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श अपनी शादी के लिए वापस अपने घर लौट गए थे। मार्श एक हफ्ते आईपीएल से दूर रहे, लेकिन अब वह मैदान पर उतरने को तैयार हैं। RCB के साथ मैच से पहले मिचेल मार्श जमकर फील्डिंग प्रैक्टिस करते कैमरे में कैद हुए हैं। Read More...