Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत को लेकर आयी बुरी खबर, वर्ल्ड कप 2023 से हो सकते हैं बाहर
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में अभी कुछ और समय लगेगा और अगर वह आगामी जनवरी तक मैदान पर वापस आ जाते है, तो इसे बहुत तेजी से रिकवरी के रूप में माना जाएगा। आपको बता दे कि पंत का 30 दिसंबर 2022 के अंत में अपने होम टाउन जाते समय एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
इस भयानक एक्सीडेंट की वजह से पंत एशिया कप और भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। ये चीज भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है। विकेटकीपर बल्लेबाज हाल ही में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करने आये हुए थे। इस दौरान उन्होंने चलने के लिए बैसाखी का सहारा लिया था। पंत के करीबियों का मानना है उन्हें बिना किसी मदद के चलने में कम से कम कुछ हफ्ते और लगेंगे। बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज आखिरी बार दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में खेलता हुआ दिखाई दिया था। Read More...