Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
Delhi Capitals को लगा तगड़ा झटका, IPL के बीच बैन हो गए कैप्टन ऋषभ पंत
IPL 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, DC के कैप्टन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर एक मैच का बैन लग चुका है। यानी वो टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ रविवार (12 मई) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है, वो नहीं खेल पाएंगे।
ऋषभ पंत पर ये बैन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट से गेंदबाज़ी करने के कारण लगाया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स से ये गलती सीजन में तीसरी बार हुई है जिस वजह से कप्तान ऋषभ पंत को बैन होने की सजा दी गई है। पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इतना ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जो प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ी थे उन पर भी 12 लाख या 50 प्रतिशत मैच फीस का (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना इंपैक्ट प्लेयर पर भी लगा है। Read More...