Deepak hooda: Cricket News & Match Updates
Ireland vs India: ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले T20I में ओपनिंग क्यों नहीं की, कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताई वजह
Ireland vs India T20I: आयरलैंड के खिलाफ मलहाइड में जब भारत पहले टी20 मैच में 109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा, तो ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने पारी की शुरुआत नहीं की। उनकी जगह ईशान किशन के साथ दीपक हुड्डा क्रीज पर आए, जहां हुड्डा एक शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की ओर ले गए। मैच खत्म होने के बाद, कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने खुलासा किया कि गायकवाड़ ने पैर में समस्या होने के कारण पारी की शुरुआत नहीं की।
पांड्या ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "गायकवाड़ को पैर में थोड़ी समस्या थी, इस वजह से वे पारी की शुरुआत नहीं कर पाए। भारतीय टीम गायकवाड़ के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। खिलाड़ी का स्वास्थ्य अधिक महत्वपूर्ण है। हालांकि, निर्णय लेने में ज्यादा समय नहीं लगा क्योंकि हमारे पास मैच की शुरुआत करने के लिए और विकल्प भी मौजूद थे।" Read More...