Deepak chahar: Cricket News & Match Updates
क्या कप्तानी छोड़ देंगे MS Dhoni? मैच जीतकर CSK के खिलाड़ियों को दी धमकी
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का छठा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर बीते सोमवार (3 अप्रैल) को खेला गया था जिसे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली CSK की टीम ने 12 रनों से जीतकर IPL सीजन 16 में अपना जीत का खाता खोला है। इस मैच में भले ही सुपर किंग्स ने जीत हासिल की हो, लेकिन मुकाबले के बाद कप्तान महेंद्र सिंह अपने खिलाड़ियों से नाराज नज़र आए। माही ने ऐसा बयान दिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल, एमएस धोनी अपने गेंदबाज़ों के खराब प्रदर्शन से परेशान हैं। मैच के बाद उन्होंने यह नाराजगी जाहिर भी की। धोनी ने कहा, 'हमें तेज गेंदबाजी में सुधार करना होगा। हमें कंडीशन के हिसाब से गेंदबाजी करनी होगी। जरूरी यह है कि हम उस बात पर ध्यान दें कि विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं?' MSD ने आगे कहा, 'एक और बात हमारे गेंदबाजों को नो बॉल और एक्स्ट्रा वाइड नहीं फेंकनी चाहिए। या फिर उन्हें नए कप्तान की लीडरशीप में खेलना होगा। यह मेरी दूसरी वॉर्निंग है और फिर मैं चला जाऊंगा।' Read More...