Csk: Cricket News & Match Updates
खुलासा: अंबाती रायडू ने IPL 2022 के दौरान क्यों किया था संन्यास का ट्वीट, बाद में किया था डिलीट
आईपीएल के दौरान इस साल की शुरुआत में धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने संन्यास लेने का फैसला किया था। फैंस अंबाती रायुडू के संन्यास की खबर को समझते कि इससे पहले रायुडू ने ट्वीट डिलीट कर दिया। इस घटना ने सीएसके फ्रेंचाइजी और अंबाती रायुडू के बीच रिश्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे। इस बीच स्पोर्टस्टार के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अंबाती रायुडू ने अपने इस डिलीट किए गए ट्वीट को लेकर खुलकर बातचीत की है।
अंबाती रायुडू ने कहा, 'बात ये थी कि हम अच्छा नहीं कर रहे थे और मेरे दिमाग में बहुत सी चीजें चल रही थीं। यह जल्दबाजी में किया गया था और ईमानदारी से कहूं तो इसके अलावा और कुछ भी मेरे मन में नहीं था। टीम के विकास को लेकर हम सभी हमेशा एक ही थे। मुझे किसी के साथ कोई समस्या नहीं थी। यह मेरे दिमाग का बस एक फेज था।' Read More...