Csk: Cricket News & Match Updates
दीपक चहर: गरीबी में आटा गीला, पैर के बाद 14 करोड़ के खिलाड़ी को पीठ में भी लगी चोट
Deepak Chahar Injury Update: आईपीएल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक एक बुरे सपने के जैसा रहा है। सीएसके ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार मुकाबलें गंवा दिए हैं और अब टीम के स्टार गेंदबाज़ दीपक चाहर से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि दीपक चाहर अपनी पैर की चोट के बाद अब पीठ की चोट से भी परेशान हैं, जिस वज़ह से वह इस साल आईपीएल का पूरा सीज़न मिस कर सकते हैं।
इस समय दीपक चाहर एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। टूर्नामेंट से पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि दाएं हाथ का ये गेंदबाज़ अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक सीएसके की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन अब उनकी बैक इंजरी से जुड़ी खबर ने टीम और फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में यह तो साफ है कि अगर चाहर की चोट गंभीर है तो निश्चित तौर पर अब इस साल सीएसके को अपने स्टार गेंदबाज़ के बगैर ही आईपीएल के रण में आगे बढ़ना होगा। Read More...