Cricket retirement news: Cricket News & Match Updates
आखिर इंटरनेशनल क्रिकेट से केन विलियमसन ने क्यों लिया संन्यास? अब खुलकर बताई वजह
केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया है। विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और ऐसा भी नहीं था कि वो खराब फॉर्म से गुजर रहे थे कि उन्हें संन्यास लेने की जरूरत पड़ जाए लेकिन उनके इस फैसले के बाद हर फैन यही जानना चाहता था कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया और अब उन्होंने खुद अपनी रिटायरमेंट के फैसले का कारण बताया है।
विलियमसन ने अपने बयान में कहा, "मैंने इस बारे में कुछ समय से सोचा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में ये साफ़ हो गया है कि यही सही समय है। इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मुझमें हमेशा से एक मज़बूत जुनून और भूख रही है और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया है। इससे कम कुछ भी करना सही नहीं होगा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं अपनी शर्तों पर संन्यास ले रहा हूं।" Read More...
Related Cricket News for Cricket retirement news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 17 Jul 2026 10:30
-
- 06 Jul 2026 09:14