Cricket latest news
संजू सैमसन ने तोड़ा एमएस धोनी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जो थाला ना कर पाए वो कर गए संजू
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी के लिए इतिहास भी रच दिया है। सैमसन ने 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 गेंदों में 115 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान इस विकेटकीपर ने CSK के सबसे बड़े खिलाड़ी के ऐतिहासिक ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
सैमसन मौजूदा सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी तो बन ही गए लेकिन अब वो CSK के लिए शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज के शतक से पहले CSK के लिए किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर धोनी के नाम था। पूर्व कप्तान का 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाए गए नाबाद 84 रन संजू की इस पारी से पहले टॉप पर थे लेकिन अब संजू धोनी से आगे निकल गए हैं।
Related Cricket News on Cricket latest news
-
विराट कोहली या बाबर आज़म नहीं. ये इंडियन क्रिकेटर पाकिस्तान में किया गया है सबसे ज़्यादा सर्च
भारत की ही तरह पाकिस्तान में भी क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है और 2025 में ये बात गूगल (Google) ट्रेंड्स ने भी साफ दिखा दी। पूरे साल सर्च लिस्ट ...
-
2027 वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने से चूक सकता है इंग्लैंड, समझिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड के लिए 2027 वर्ल्ड के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेश करने की राह मुश्किल हो गई है। आइए आपको पूरा गणित ...
Cricket Special Today
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02
-
- 31 Mar 2026 09:50