Test cricket news
VIDEO: जेकब बेथेल ने उड़ाए दुनिया के होश, हवा में उड़कर पकड़ा गज़ब का कैच
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जेकब बेथेल छाए रहे। उन्होंने गेंद से दो विकेट लेने के साथ-साथ दो शानदार कैच भी लपके। इनमें से एक कैच तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बेथेल का ये कैच कीवी पारी के 21वें ओवर में देखने को मिला जब जोफ्रा आर्चर बॉलिंग कर रहे थे और सामने टॉम लाथम बल्लेबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर लाथम ने लेग साइड पर फ्लिक करने की कोशिश की मगर उनके बल्ले का लीडिंग एज लगा जो गली में खड़े जेकब बेथेल की तरफ जा रहा था। गेंद बेथेले से थोड़ी दूर थी लेकिन बेथेल ने हवा में उड़कर कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Test cricket news
-
Latest WTC Points Table: बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत के बाद पलटा पॉइंट्स टेबल, जानिए कौन से नंबर…
बांग्लादेश ने ढाका टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह दबाव में बिखर गई और बांग्लादेश ने 104 रनों से शानदार ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35