Collision video: Cricket News & Match Updates
CPL में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा! रन लेते हुए Dasun Shanaka की Kevin Wickham से हुई भयंकर टक्कर; देखें VIDEO
Dasun Shanaka And Kevin Wickham Collide Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मुकाबला बुधवार, 19 अगस्त को किंग्सटन के सबीना पार्क स्टेडियम में खेला गया था जहां Jamaica Kingsmen ने 181 रन डिफेंड करके St Kitts and Nevis Patriots को 51 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच SKN Patriots की पारी के दौरान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) और केविन विकहम (Kevin Wickham) के बीच रन लेते समय भयंकर टक्कर हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की पारी के 9वें ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ हसन खान डाल रहे थे जिनकी चौथी गेंद पर दासुन शनाका ने कवर की दिशा में जोरदार शॉट खेला। उन्होंने ये शॉट खेलते ही दो रन लेने के दौड़ लगाई और इसी बीच दूसरा रन दौड़ते समय वो अपने ही साथी खिलाड़ी केविन विकहम से टकरा गए। ये एक जोरदार टक्कर थी जिससे दासुन शनाका को काफी चोट लगी और वो उछलकर जमीन पर गिरे। Read More...