Chris jordan: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो सकता है ये घातक गेंदबाज़, MS Dhoni की टीम के लिए भी खेल चुका है IPL
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पांच बार आईपीएल का यह खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अब तक बहुत खास नहीं रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली MI ने अब तक खेले सात मुकाबलों में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं। MI अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण काफी परेशान नज़र आई है, लेकिन अब सीजन के बीच उनकी टीम में एक स्टार गेंदबाज़ की एंट्री हो सकती है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं बाएं हाथ के गन गेंदबाज़ क्रिस जॉर्डन की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम का यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 के सीजन के बीच मु्ंबई इंडियंस की टीम में जुड़ चुका है। वह एक रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम का हिस्सा बने हैं, लेकिन वह किसे रिप्लेस करेंगे यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि क्रिस जॉर्डन को डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माना जाता है। वह अपने आईपीएल करियर में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। Read More...