Chennai super kings: Cricket News & Match Updates
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, चेन्नई सुपर किंग्स 97 रनों पर ढेर
CSK vs MI: वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 16 ओवर में 97 रनों पर समेट दिया, जिससे मुंबई को 98 रनों का लक्ष्य मिला। टीम की ओर से एमएस धोनी (36 नाबाद) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मुंबई की ओर से डेनियल सैम्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि पावरप्ले में ही उनकी 32 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इस दौरान, डेवोन कॉनवे (0), मोईन अली (0), रॉबिन उथप्पा (1), ऋतुराज गायकवाड़ (7) और अंबाती रायडू (10) जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान एमएस धोनी और शिवम दुबे ने धर्य से खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन दुबे (10) भी मेरेडिथ के शिकार हो गए। Read More...