Chennai super kings: Cricket News & Match Updates
स्पिनर्स के दम पर निकलेगा हैदराबाद और चेन्नई मैच का परिणाम (प्रीव्यू)
चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस) आईपीएल 2024 के 18वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होने वाली है। यह मैच हैदराबाद के घरेलू मैदान पर खेला जाना है और पिछले मैच में यहां हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 277 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि चेन्नई के ख़िलाफ़ उनका प्रदर्शन काफ़ी ख़राब रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं जिसमें से केवल पांच में हैदराबाद को जीत मिली है। चेन्नई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है।
नई गेंद से बेअसर रहे हैं भुवनेश्वर: हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद से सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक माना जाता है, लेकिन हैदराबाद में वह पावरप्ले में लगातार बेअसर साबित हुए हैं। 2016 और 2017 आईपीएल में भुवनेश्वर ने हैदराबाद में पावरप्ले में 14 मैचों में आठ विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी छह से कम और औसत 20 से कम का था। हालांकि 2018 से अब तक हैदराबाद में उन्हें 22 मैचों में केवल चार पावरप्ले विकेट मिले हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी सात से अधिक और औसत लगभग 77 का रहा है। Read More...