Ben stokes: Cricket News & Match Updates
1st test: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 3 विकेट पर बनाए 107 रन, मेजबान टीम को जीत के लिए 7 विकेट की जरुरत
एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन स्टंप्स तक 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए है। वहीं अब उन्हें आखिरी दिन मैच जीतने के लिए 174 रनों की जरुरत है और उनके 7 विकेट बचे हुए है। इस मैच में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
बारिश के कारण जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ था उस समय इंग्लैंड का स्कोर 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 28 रन था। वहीं चौथे दिन का मैच शुरू हुआ तो पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस लेकर आये। उनकी पहली ही गेंद पर जो रुट ने रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश कि लेकिन चूक गए। रुट और ओली पोप ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 50 (47) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को 17वां ओवर करने आये कमिंस ने आखिरी गेंद पर पोप को क्लीन बोल्ड करते हुए तोड़ा। पोप ने 16 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको की मदद से 14 रन बनाये। Read More...