Ben stokes: Cricket News & Match Updates
अगर सितंबर में हुआ IPL तो ये 4 धाकड़ खिलाड़ी कर लेंगे अपनी टीम में वापसी, चोट के कारण हुए थे बाहर
कई टीमों के बोयाबबल में कोरोना के बढ़ते लक्षण को देखते हुए 4 मई को बीसीसीआई ने आईपीएल को फिलहाल के लिए टाल देने का फैसला किया। इस बार 14वें सीजन में कई टीमों के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि आईपीएल के बचे हुए मैच में अगर फिर से सितंबर के महीने में खेले जाते है तो कई टीमों में कुछ मुख्य खिलाड़ियों का आगमन हो जाएगा।
श्रेयस अय्यर - दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस इस बार कंधे में चोट के कारण आईपीएल 2021 का हिस्सा नहीं थे। अय्यर की जगह टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिली थी। हालांकि अब यह बड़ी संभावना है कि अगर आगे आने वाले महीनों में आईपीएल का आयोजन होता है तो अय्यर फिर से टीम में बतौर कप्तान वापसी करेंगे। साल 2020 के आईपीएल में अय्यर की कप्तानी में ही दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल इतिहास के फाइनल में पहुंची थी। Read More...