Bas de leede: Cricket News & Match Updates
मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच में मचाया कहर, नीदरलैंड के खिलाफ ली हैट्रिक, देखें वीडियो
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले अच्छी लय में दिखाई दे रहे है। उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के वार्म-अप मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेकर दिखा दिया कि वो आगामी टूर्नामेंट में विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते है। स्टार्क ने मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे और वेस्ले बर्रेसी को आउट करके हैट्रिक ली।
पारी का पहला ओवर करने आये मिचेल स्टार्क ने 5वीं गेंद ओ'डॉउड को इनस्विंगर डाली। ओ'डॉउड इसे खेलने में पूरी तरह से चूक गए और गेंद उनके पैड पर जाकर लग गयी। वहीं अंपायर ने ओ'डॉउड को एलबीडबल्यू आउट दे दिया। ओ'डॉउड गोल्डन डक पर आउट हो गए। स्टार्क ने अगली गेंद भी इनस्विंगर डाली और वेस्ले बर्रेसी क्लीन बोल्ड हो गए। स्टार्क ने 0(1) के स्कोर पर उनका ऑफ स्टंप उड़ा दिया। इसके बाद तीसरा ओवर करने आये स्टार्क ने पहली ही गेंद पर डी लीडे को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। Read More...