Babar azam: Cricket News & Match Updates
T20 WC 2024: जल्दबाजी करना कोहली को पड़ गया भारी, नसीम की खराब गेंद पर इस तरह गवांया अपना विकेट, देखें Video
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 19वें मैच में नसीम शाह (Naseem Shah) ने रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) को सस्ते में आउट करते हुए भारत को तगड़ा झटका दे दिया। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बारिश के बाद का पहला और पारी का दूसरा ओवर करने आये नसीम ने तीसरी गेंद शॉर्ट और आउटसाइड ऑफ स्टंप पर डाली। कोहली ने इसे आगे बढ़ते हुए पॉइंट के ऊपर से खेलने की कोशिश की। हालांकि वो गैप नहीं ढूंढ सके और वहां खड़े उस्मान ने हवा में उछलते हुए दोनों हाथों से एक आसान सा कैच लपक लिया। ये गेंद खराब थी और शॉट भी अच्छा नहीं था। इससे पहले विराट ने इस ओवर की पहली गेंद पर चौका मारा था। विराट 3 गेंद में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। Read More...