Babar azam: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान की हार को लेकर कप्तान बाबर आजम पर भड़के शोएब अख्तर,बोले खोई हुई 'गाय' लग रहे हो
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी-20 कप्तान बाबर आजम की आलोचना करते हुए फैसले लेने की उनकी क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान को दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने तो रविवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर दूसरे टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के सामने 196 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और नतीजा यह हुआ कि मेजबान टीम पांच विकेट से मैच जीतने में सफल रही।
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, " ऐसा लग रहा था कि बाबर आजम खोई हुई गाय की तरह लग रहे हों। वह मैदान में मौजूद थे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि करना क्या है। यह जरूरी है कि बाबर आजम को खुद फैसले लेने चाहिए। इससे आने वाले समय में उनकी कप्तानी बेहतर होगी।" Read More...