Ayush badoni: Cricket News & Match Updates
आयुष बदोनी: दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया, हर बार ठोके रन, फिर भी नीलामी में नहीं खरीदा
Ayush Badoni IPL: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी आयुष बदोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विनिंग शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद 22 साल के इस लड़के ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया उसको लेकर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ का मानना था कि आयुष बदोनी कुछ ज्यादा ही घंमडी हो रहे हैं, जबकि अन्य का यह मानना था कि यह केवल खुशी की अभिव्यक्ति थी जिसने उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। आयुष बदोनी के इस सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है।
Delhi Capitals के स्काउट्स द्वारा आयुष बदोनी को ट्रायल के 3 स्तरों को पास करने के लिए कहा गया था। उनका तीसरा ट्रायल कोरोना की तीसरी लहर के दौरान हुआ था। प्रत्येक ट्रायल में आयुष बदोनी ने 20 से कम गेंदों में 50 रन बनाए थे। बावजूद इसके दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान उनपर बोली नहीं लगाई थी। Read More...