Avesh khan: Cricket News & Match Updates
Avesh Khan के सामने नहीं चली Heinrich Klaasen की हीरोगिरी, Rishabh Pant ने भी पकड़ा सुपरमैन कैच; देखें VIDEO
Avesh Khan Gets Heinrich Klaasen Wicket Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज़ आवेश खान (Avesh Khan) ने रविवार, 05 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे 4 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के 2 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने हेनरिक क्लासेन का भी विकेट चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। यहां आवेश खान अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप को टारगेट करके डिलीवर की। यहां हेनरिक क्लासेन चतुराई और हीरोगिरी दिखाकर रिवर्स लेप की मदद से बाउंड्री बटोरना चाहते थे, हालांकि अपनी इसी कोशिश में वो गलती कर बैठे। Read More...