Australia cricket team: Cricket News & Match Updates
टेस्ट में नंबर 1 पैट कमिंस ने कहा, भारतीय पिचों पर तेज गेंदबाज विकेट लेने के बारे में नहीं सोचते
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा है कि भारतीय पिचों पर विदेशी तेज गेंदबाज रन रोकने का प्रयास करते हैं। वे विकेट लेने के बारे में नहीं सोचते। 28 वर्षीय कमिंस, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने के बाद भारत से लौटे हैं और यहां क्वारंटाइन कर रहे हैं, ने कहा कि भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करना एक चुनौती है क्योंकि एक तेज गेंदबाज को पिचों के साथ कई तरह से तालमेल बिठाना पड़ता है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, मेरी राय दुनिया भर के कई बल्लेबाजों से थोड़ी अलग है। कभी-कभी वे (भारतीय पिचें) स्पिनरों के अनुकूल होती हैं। और अगर वे स्पिन के अनुकूल नहीं हैं, तो वे बहुत सपाट हो जाती हैं। आपको उतनी गति नहीं मिलती जितनी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका में मिलती है या इंग्लैंड की जिस तरह की सीम मिलती है।" Read More...