Aus vs ind: Cricket News & Match Updates
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी देने के लिए गावस्कर को ही पोडियम पर नहीं बुलाया, बवाल के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ी चुप्पी
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हाल ही में संपंन्न हुई बॉर्डर गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट के बाद एक और नया बवाल सामने आया जब भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की आखिरी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी देने के लिए पोडियम पर ही नहीं बुलाया गया। ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से गावस्कर भी हैरान दिखे लेकिन जब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी बवाल मचा तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने के बाद जब एलन बॉर्डर ने कप्तान पैट कमिंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सौंपी, तब गावस्कर बाउंड्री रोप के किनारे खड़े थे। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की योजना ये थी कि अगर ऑस्ट्रेलिया जीतता है तो बॉर्डर ट्रॉफी प्रदान करेंगे और अगर भारत इसे बरकरार रखता है या सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराता है तो गावस्कर ट्रॉफी प्रदान करेंगे। Read More...