Aus vs afg
VIDEO: 'Perfect Yorker', उड़ गए मैथ्यू वेड के होश; पलक झपकते ही बेल्स ले उड़ी गेंद
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 38वें मुकाबलें में परफेक्ट यॉर्कर का सटीक उदाहरण देखने को मिला। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं उतर सके जिस वज़ह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी विकेटकीपर बैटर मैथ्यू वेड को मिली। वेड कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे, लेकिन बैट के साथ कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वेड को अफगानी तेज गेंदबाज़ फजलहक फारूकी ने अपनी शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस गेंद को क्रिकेट फैंस टूर्नामेंट की बेस्ट यॉर्कर कह रहे हैं।
फजलहक फारूकी की यह गेंद ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिली। फारूकी अपने कोटे का तीसरा ओवर कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड स्ट्राइक पर आए, ऐसे में अफगानी गेंदबाज़ ने राउंड द विकेट यॉर्कर डिलीवर करने का प्लान बनाया। फारूकी ने अपने प्लान को अंजाम देते हुए एक परफेक्ट यॉर्कर फेंका जिस पर वेड बिल्कुल ही चकित रह गए। इस दौरान जब तक वेड अपना बल्ला नीचे लेकर आते तब तक यह गेंद स्टंप से टकरा चुकी थी और विकेट बेल्स उड़ चुके थे।
Related Cricket News on Aus vs afg
-
VIDEO: मिचेल मार्श के चेहरे पर छाया मातम, आउट होकर हुए मायूस; घुटने पर बैठकर मारना चाहते थे…
मिचेल मार्श मुजीब उर रहमान को बड़ा छक्का मारने के चक्कर में आउट हुए। आउट होने के बाद वह काफी मायूस दिखे। ...
-
AUS-AFG मैच में अंपायर्स ने की नादानी, अफगानिस्तान ने डाला 5 बॉल वाला ओवर
अंपायर्स को वैसे तो कई छोटी-छोटी गलतियां करते हुए देखा गया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में अंपायर्स ने एक ऐसी गलती की जिसकी उम्मीद शायद आप ...
-
VIDEO: डेविड वॉर्नर Cool से बने Fool, राइट हैंडर बल्लेबाज बनने के चलते हुए क्लीन बोल्ड
डेविड वॉर्नर नवीन-उल-हक की गेंद पर स्विच हिट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हुए। आउट होने से पहले डेविड वॉर्नर के बल्ले से 18 गेंदों पर 5 चौंको की ...
-
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, Fantasy XI टिप्स और प्रीव्यू
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार(4 नवंबर) को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 38वां मुकाबला खेला जाएगा। ...
-
T20 World Cup: Australia Skipper Aaron Finch Reveals His Availablity Ahead Of Important Clash Against Afghanistan
But at the same time, Finch was firm in mentioning that if he feels pain in his hamstring or anything else around it, he won't play in the match. ...
-
Australia vs Afghanistan, T20 World Cup, Super 12 - AUS vs AFG Cricket Match Prediction, Where To Watch,…
Australia will clash against Afghanistan in Group 1 match in Super 12 of T20 World Cup 2022. ...
-
டிம் பெயின் கருத்துக்கு பதிலடி கொடுத்த ஆஸ்கர் ஆஃப்கான்!
ஆஃப்கானிஸ்தான் கிரிக்கெட் குறித்து ஆஸ்திரேலியா அணி கேப்டன் டிம் பெயினின் கருத்துக்கு ஆஸ்கர் ஆஃப்கான் பதில் கருத்து தெரிவித்துள்ளார். ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59