Asia cup 2025: Cricket News & Match Updates
WATCH: टीम इंडिया को नहीं मिली Asia Cup ट्रॉफी, जिद्दी Mohsin Naqvi ट्रॉफी साथ लेकर गए
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (28 सितंबर) को दुबई में पाकिस्तान को फाइनल में हराने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्ता क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नक़वी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं वो इस बात पर अड़े रहे कि यह सम्मान वो ही भारतीय टीम को प्रदान करेंगे। जिसके कारण भारतीय टीम बिना ट्रॉफी ही वापस चली गई।
बता दें कि प्रेजेंटेशन सेरेमनी की शुरूआत भारत की जीत के डेढ़ घंटे बाद से शुरू हुई। खबरों के अनुसार यह देरी इसलिए हुई क्योंकि भारतीय टीम नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती थी। लेकिन जब प्रेजेंटेशन शुरू हुई तो ट्रॉफी मैदान से बाहर जा चुकी थी क्योंकि नकवी भी अड़े रहे ही वही भारतीय टीम को ट्रॉफी देंगे। इसके बाद भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया। Read More...