Ajinkya rahane ipl captaincy record: Cricket News & Match Updates
IPL इतिहास के सबसे खराब कैप्टन बने Ajinkya Rahane, तोड़ा Mahela Jayawardene का शर्मनाक रिकॉर्ड
Ajinkya Rahane Unwanted Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 25वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात टाइटंस की टीम (Gujarat Titans) ने 19.4 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी के साथ अब KKR के कैप्टन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, अजिंक्य रहाणे अब IPL इतिहास में सबसे खराब रिकॉर्ड रखने वाले कैप्टन बन गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़कर ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। अंजिक्य रहाणे के नाम 44 आईपीएल मैचों में कैप्टेंसी करते हुए सिर्फ 14 जीत दर्ज है। उनका जीत प्रतिशत सिर्फ और सिर्फ 31.81 रहा है। Read More...