Afg vs ban 3rd odi: Cricket News & Match Updates
6,6,6: Mohammad Nabi का बल्ला बना हथौड़ा, Mehidy Hasan Miraz को एक के बाद एक ठोके 3 भयंकर छक्के; देखें VIDEO
Mohammad Nabi Sixes Video: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने बीते मंगलवार, 14 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में महज़ 37 गेंदों में नाबाद 62 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच वो मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के काल बन गए और उन्होंने बांग्लादेशी कप्तान को तीन गेंदों पर एक के बाद एक तीन भयंकर छक्के ठोके।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा अफगानिस्तान की इनिंग के 49वें ओवर में देखने को मिला। बांग्लादेश के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज नाहिद राणा करने आए थे जो कि शुरुआती दो गेंद डालने के बाद चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। ऐसे में खुद बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने ओवर की बची हुई चार बॉल डालने का फैसला किया और वो मोहम्मद नबी के सामने आए। Read More...