2nd t20i: Cricket News & Match Updates
2nd T20I: गेंदबाजों के दम पर न्यूज़ीलैंड ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को 5 रन से दी मात, सीरीज 1-1 से हुई ड्रा
न्यूज़ीलैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शनों की मदद से श्रीलंका को दो मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मैच में 5 रन से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आकर ड्रा हो गयी। दूसरा T20I रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला गया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवर में 108 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30(32) रन विल यंग के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। जोश क्लार्कसन ने 24(25) रन का योगदान दिया। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 19(22) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। कप्तान सेंटनर और क्लार्कसन ने सातवें विकेट के लिए 32(35) रन की साझेदारी निभाई। वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में डालें। मथीशा पथिराना 3 विकेट लेने में कामयाब रहे। नुवान तुषारा ने 2 विकेट और महीश तीक्षणा ने एक विकेट झटका। Read More...