T20 World Cup 2026: पाकिस्तान कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, न्यूजीलैंड से आगे निकलना नहीं आसान,ज (Image Source: AFP)
Semifinal Qualification Scenarios For Pakistan: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार (27 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में इंग्लैंड को मिली रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान की टीम अभी भी सेमीफाइनल में बनी हुई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसके जवाब में एक समय पिछड़ रही इंग्लैंड टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।
पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 राउंड के अपने सभी तीन मुकाबले जीते। ग्रुप 2 से सेमीफाइनल की दूसरी टीम के लिए अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टक्कर है। बता दें कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुआ मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।