क्या डायरेक्ट हिट मारी गार्डनर ने अमेलिया केर तो काफी दूर थीं क्रीज से और रनआउट होकर पवेलियन लौट गईं। गुजरात को ये पहली सफलता दिलाई उनकी कप्तान ने शानदार फील्डिंग से। मैदान पर एकदम जोश दिखा कप्तान का और टीम ने भी उनका बढ़िया साथ दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं। टीम में हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), एस सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और परिणीता सिसोदिया।
गुजरात जायंट्स की कप्तानी एश्ली गार्डनर कर रही हैं। उनकी टीम में बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, फोएबी लिचफील्ड, सिमरन शेख, कश्वी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, मेघना सिंह और प्रिया मिश्रा