Gyanendra Pandey Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में हर रोल के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी है। हर साल टीम में कई नए खिलाड़ी आते हैं औऱ डेब्यू करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिन्हें टीम में लगातार मौके मिलते हैं। भारतीय क्रिकेट में मौजूद समय में इतना ज्यादा टैलेंट हैं कि  एसोसिएशन और बोर्डों के लिए हर एक खिलाड़ी को समान अवसर देना व्यावहारिक रूप से असंभव सा लगता है। ऐसा ही हुआ पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ज्ञानेंद्र पांडे के साथ, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से नेशनल टीम में जगह बनाई, लेकिन सिर्फ 2 वनडे खेलकर ही उनका करियर खत्म हो गया। 

Advertisement

पांडे ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था और फिर उन्होंने एक और मैच खेला। जिसके बाद उन्हें कभी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। 

 
Advertisement

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते ज्ञानेंद्र ने सिलेक्टर्स की नजरें अपनी तरफ खिंची थी। उन्होंने 117 फर्स्ट क्लास मैच में 165  विकेट लिए और लिस्ट ए में 82 मैच में 80 विकेट लिए। इसके अलावा क्रमश: 5348 रन औऱ 1781 रन बनाए। 97 रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने 4425 रन बनाए और 148 विकेट लिए। 

लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू मे ज्ञानेंद्र ने कहा, “1997 में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मैंने 44 रन बनाए और तीन विकेट लिए। देवधर ट्रॉफी में मेरा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। नॉर्थ जोन में विक्रम राठौर, वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिद्धू शामिल थे। मैंने पांच विकेट लिए और नाबाद 23 रन बनाए। वेस्ट जोन के खिलाफ मैंने नाबाद 89 रन बनाए और ईस्ट जोन के खिलाफ 2-3 विकेट लिए। साउथ जोन के खिलाफ मैंने नाबाद 28 या 30 रन बनाए और 2-3 विकेट लिए।”

बता दें कि ज्ञानेंद्र सेंट्रल जोन की टीम में शामिल थे, जिसमें संजय बांगर और मुरली कार्तिक शामिल हैं। 

“चैलेंजर ट्रॉफी में रॉबिन सिंह और अमय खुरासिया को आउट किया गया। इंडिया ए के लिए मैंने 26 रन विकेट के लिए दो विकेट लिए और फिर मुझे भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला। ये 1999 की बात है।”

Advertisement

पांडे ने राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया। 

पांडे 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए दोबारा खेल सकते थे, लेकिन खबकों के अनुसार उस समय के बीसीसीआई सचिन जयवंत लेले उनके सिलेक्शन पर राजी नहीं हुए थे।  

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ज्ञानेंद्र ने इंटरव्यू के दौरान बताया पूर्व भारतीय क्रिकेटर अब भारतीय स्टेट बैंक के पीआर एजेंट के रूप में काम करते हैं। 
 

About the Author

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
Latest Cricket News