Zim vs wi: Cricket News & Match Updates
ZIM vs WI: वेस्टइंडीज टीम का काल बनेंगे Zimbabwe के ये 3 खिलाड़ी, एक तो ग्रुप स्टेज में एक बार भी नहीं हुआ OUT
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का चौथा मुकाबला सोमवार, 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज (ZIM vs WI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं जिम्बाब्वे के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए ट्रंप कार्ड या कहें सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।
सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza): इस लिस्ट में हमने पहला नाम खुद जिम्बाब्वे के कैप्टन सिकंदर रज़ा का रखा है। ये 39 साल का हरफनमौला खिलाड़ी अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही दम पर मैच पलटने की क्षमता रखता है। वो टी20 इंटरनेशनल में अपने देश के लिए 130 मैचों में 2958 रन और 103 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैचों में 75 की औसत और 183 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए और 1 विकेट झटका। Read More...