Zim vs aus: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 40 साल के Brendan Taylor ने दिखाई गजब की फुर्ती, Josh Inglis का एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच
ZIM vs AUS 1st ODI: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में जिम्बाब्वे के 40 साल के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor) ने अपनी फुर्ती से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने विकेट के पीछे ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसने जोश इंग्लिस (Josh Inglis) की पारी का अंत जल्दी ही कर दिया।
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का ओपनिंग मुकाबला मंगलवार (15 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही मेदबाव बना दिया और 18 ओवर के अंदर ही मेहमान टीम के 4 विकेट गिरा दिए थे। इसी दौरान जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर ने विकेट के पीछे अपनी शानदार फुर्ती का नमूना पेश किया और जोश इंग्लिस को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई। Read More...