Yashasvi jaiswal: Cricket News & Match Updates
4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से दी मात, सीरीज पर बनाई 3-1 की अजेय बढ़त
भारत ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मैच में रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल की शानदार पारियों और अक्षर पटेल की गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने इस सीरीज पर 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर टांगा। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 46(29) रन रिंकू सिंह ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। यशस्वी जायसवाल ने 37(28) रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 35(19) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के जड़े। रिंकू और जितेश ने 56 (32) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बेन ड्वारशुइस ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले। तनवीर संघा और जेसन बेहरेनडॉर्फ 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट आरोन हार्डी को मिला। Read More...