Yashasvi jaiswal: Cricket News & Match Updates
Team India के लिए बुरी खबर! Ranji Trophy में फ्लॉप हुए रोहित, गिल और यशस्वी; तीनों ने मिलकर बनाए 11 रन
भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024-25) खेली जा रही है जहां टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। हालांकि इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यंग स्टार बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill) एक बार फिर मैदान पर फ्लॉप हुए हैं और रणजी ट्रॉफी के मैच में भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। इतना ही नहीं, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का भी बल्ला घरेलू मैच में नहीं चला है।
आपको बता दें कि इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा और बाएं हाथ के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी का मुकाबला मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ महाराष्ट्र के MCA स्टेडियम में खेल रहे हैं। यहां मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर अपने मन अनुसार पहले बैटिंग करने का फैसला किया जिसके बाद रोहित और यशस्वी की जोड़ी मैदान पर पारी की शुरुआत करने आई। Read More...