Yashasvi jaiswal: Cricket News & Match Updates
जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जड़ते हुए गावस्कर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
बाएं हाथ के युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में ही चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ते हुए अपनी छाप छोड़ी। उनके इस अर्धशतक की मदद से भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। इस अर्धशतक के साथ ही जायसवाल ने पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की बराबरी कर ली।
दूसरे दिन पारी का 33वां ओवर करने आये अल्ज़ारी जोसेफ ने दूसरी गेंद शार्ट डाली और जायसवाल ने शानदार पुल शॉट मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। गावस्कर ने 1971 में टेस्ट डेब्यू करते हुए अर्धशतक जड़ दिया था। उन्होंने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा था। अब दूसरे स्थान पर जायसवाल ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है। Read More...